इस दिन जारी हो रहा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए एडमिट कार्ड डेट हुए घोषित – UP Constable Admit Card

UP Constable Admit Card : उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। जिन भी अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था तो आपके लिए बहुत बड़ी गुड न्यूज़ निकल कर आ चुकी है। क्योंकि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा उप पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 (UP Constable Recruitment 2024) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का ऐलान कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर uppbpb.gov.in पर जाकर कल से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड के साथ बोर्ड द्वारा UP Constable भर्ती परीक्षा के लिए दिशा निर्देश भी जारी कर दिए है।

UP Constable Admit Card: कब जारी होगा यूपी कांस्टेबल भर्ती के लिए एडमिट कार्ड

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए कल UP Police Constable Admit Card जारी कर सकता है। एडमिट कार्ड जारी करने से पहले बोर्ड द्वारा लिखित परीक्षा को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। UPPBPB ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए है जिसके अनुसार परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को सही तरह से ओएमआर शीट पर आंसर के अलावा रोल नंबर कैसे दर्ज करना है सभी जानकारी जारी दिशा निर्देशों में विस्तार से बताई है।

बोर्ड ने यह भी बताया कि अभ्यर्थी ओएमआर शीट पर एक बार सर्कल बनाने के बाद दोबारा सर्कल बनाने की कोशिश ना करें। कोई भी अभ्यर्थी ऐसी गलती करता है तो उसे गलत माना जाएगा इसके अलावा किसी भी प्रश्न के एक से अधिक उत्तर देने पर भी उस उत्तर को गलत माना जाएगा। इसके अलावा यदि कोई प्रश्न ऐसा पाया जाता है जिसका उत्तर उपरोक्त विकल्पों में शामिल नहीं है तो ऐसे प्रश्नों को निरस्त कर दिया जाएगा।

कब जारी होगा UP Police Constable Admit Card

जानकारी के लिए बताते चलें इस बार उत्तरप्रदेश पुलिस कांस्टेबल के लिए 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन फॉर्म भरा है। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड आने का बेसब्री से इंतजार है। आपकी जानकारी के लिए बता दे हमें जो जानकारी प्राप्त हुई है उसके अनुसार बताया जा रहा है कि विभाग इस भर्ती अभियान के लिए एक-दो दिन के अंदर फ्री एडमिट कार्ड जारी कर सकता है।

जबकि Admit Card परीक्षा से कुछ दिन पहले 13 अथवा 14 फरवरी तक जारी हो सकता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद सभी अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। जिसका लिंक ऊपर दे दिया गया है। बता दे इस परीक्षा का आयोजन निर्धारित तिथियां पर 2 शिफ्ट सुबह 10 से 12 और शाम को 3 से 5:00 बजे तक किया जाएगा।

Leave a Comment