पुलिस कांस्टेबल के 81000 अधिक पदों पर भर्तियां, 10वीं 12वीं को मौका, ऐसे करें अप्लाई – Police Constable Vacancy 2023


10वीं 12वीं पास सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हो उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। मध्य प्रदेश और बिहार में पुलिस कांस्टेबल के रिक्त पदों पर बंपर भर्ती के लिए वैकेंसी जारी की गई है। इन राज्यों को मिलाकर 81000 से भी ज्यादा पदों पर पुलिस कांस्टेबल की नियुक्ति हेतु भर्ती अभियान चलेगा।
जो कैंडिडेट लंबे समय से इंतजार कर रहे थे उनके लिए यह सरकारी नौकरी पाने का बहुत बढ़िया अवसर है।
राज्यों में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हम आज के इस लेख में साझा करेंगे तो कृपया पूरा पोस्ट ध्यान से पढ़ें।

भर्ती कितने पदों पर कराए जाएंगे

Police Constable Recruitment 2023 जारी किए हुए नोटिफिकेशन के मुताबिक राज्यों के लिए अलग-अलग भर्ती पद की संख्याएं हैं। बिहार पुलिस कांस्टेबल में कुल 21391 पद पर भर्ती होगी। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा निकालें नोटिफिकेशन में बताया गया है कि मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल पद के लिए कुल 7090 कॉन्स्टेबल की भर्ती होगी।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 आवेदन की अंतिम तिथि
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती- 20 जून 2023 20 जुलाई 2023
मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल- 26 जून 2023 से लेकर 10 जुलाई 2023

इस भर्ती में कौन अप्लाई कर सकता है

बहुत से उम्मीदवार यह सोच रहे होंगे कि इन पदों के लिए कौन व्यक्ति आवेदन दे सकता है। कैंडिडेट को बता दें कि इन पदों के लिए निम्न शैक्षिक योग्यताएं निश्चित है।

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती इस पद के लिए इच्छुक कैंडिडेट का मान्यता प्राप्त बोर्ड या मदरसे बोर्ड से इंटरमीडिएट यानी की 12वीं बोर्ड परीक्षा से पास होना जरूरी है।

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के पद के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से आठवीं (केवल आरक्षित वर्ग के लिए), 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार एमपी कांस्टेबल जीडी पद के लिए आवेदन करने योग्य है। रेडियो ऑपरेटर पद पर भर्ती हेतु मान्यता प्राप्त संस्थान या आईटीआई से इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल और हार्डवेयर, कंप्यूटर हार्डवेयर, इंटरनेट मैकेनिक,‌टेलीकम्युनिकेशन या इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में 2 साल की डिग्री होनी चाहिए।

कैंडिडेट की आयु सीमा कितनी होनी चाहिए

पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 नोटिफिकेशन में अभ्यर्थी को आयु सीमा के तहत अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। यदि उम्मीदवार बिहार पुलिस कांस्टेबल के लिए इच्छुक है तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 25 वर्ष निश्चित है। मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम पुरुषों के लिए 36 वर्ष और महिलाओं के लिए 41 वर्ष है। आरक्षित वर्ग वाले उम्मीदवारों के लिए सरकारी मानदंड के हिसाब से आयु सीमा में निश्चित छूट दी जाएगी।

इस भर्ती के लिए आवेदन कैसे कराना होगा

जो भी कैंडिडेट पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 में आवेदन करवाना चाहते हैं वह अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बिहार पुलिस कांस्टेबल के लिए आवेदन प्रक्रिया cbsc.bih.nic.in पर चलेगा वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in हैं। सभी पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।

Leave a Comment