नगर निगम विभाग में सुपरवाइजर समेत 927 पदों पर भर्तियां, 30,000 तक सैलरी, ऐसे करें अप्लाई – Nagar Nigam Vacancy 2023

Nagar nigam Vacancy 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इच्छुक अभ्यर्थी के लिए झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग की तरफ से बंपर भर्ती का नोटिस जारी किया गया है। जो कैंडिडेट लंबे समय से सरकारी नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए यह सुनहरा मौका है क्योंकि इस भर्ती अभियान में एक ही चरण में आयोजित मुख्य परीक्षा से पदों के लिए चयन किया जाएगा।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कुल 927 आराजत्रित पदों पर नियुक्ति हेतु यह अभियान शुरू किया गया है। JSSC municipal service recruitment 2023 में महिला एवं पुरुष उम्मीदवार दोनों ही आधिकारिक वेबसाइट (https://jssc.onlinereg.in/param23/index.html) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती विभिन्न पदों के लिए होगी। आज के इस लेख के माध्यम से हम सभी कैंडिडेट को झारखंड नगरपालिका भर्ती 2023 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी शेयर करेंगे।

प्रदेश की सरकारी और प्राइवेट नौकरियों के लिए व्हाट्सएप और टेलीग्राम ज्वाइन करें WhatsApp Join Telegram Join

JSSC नगरपालिका भर्ती 2023 कितने पदों पर कराए जाएंगे

JSSC municipal service recruitment 2023 के तहत जारी किए गए विज्ञापन में कुल 927 विभिन्न पदों की नियुक्ति हेतु भर्ती अभियान चलेगा। यह भर्तियां निम्न पदों के लिए होंगी: उद्यान अधीक्षक (12), वेटरनरी ऑफिसर (10), सेनेटरी सुपरवाइजर (645), राजस्व निरीक्षण (184), विधि सहायक (46), सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर (24)

संगठन द्वारा जारी इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तारीख 27 जुलाई 2023 है। परीक्षा शुल्क भरने के लिए 29 जुलाई की मध्य रात्रि तक का समय दिया गया है वही फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने के लिए 31 जुलाई 2023 की मध्यरात्रि तक का समय निर्धारित किया गया है।
इच्छुक कैंडिडेट जिनकी शैक्षिक योग्यता मैच होती है वह सभी ऑनलाइन माध्यम द्वारा अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन शुरू कर सकते हैं।

also Read

लैब असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्तियों, इन युवाओं को नौकरी पाने का मौका

इस भर्ती में कौन अप्लाई कर सकता है

सबसे महत्वपूर्ण सवाल है कि इस झारखंड नगरपालिका भर्ती में शामिल पदों के लिए कौन-कौन उम्मीदवार आवेदन देने योग्य हो। कैंडिडेट को बता दें कि इसमें आवेदन देने के लिए सभी पदों पर अलग-अलग शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई।
उद्यान अधीक्षक- बीएससी कृषि/बागवानी
पशु चिकित्सा अधिकारी-BVsc और AH
स्वच्छता एवं खाद्य निरीक्षक- संबंधित क्षेत्र में पीजी डिप्लोमा
स्वच्छता अधीक्षक- स्वच्छता निरीक्षण में स्नातकोत्तर डिप्लोमा
राजस्व निरीक्षण- Bcom/ Bsc
विधि सहायक- कानून

कैंडिडेट की आयु सीमा कितनी होनी चाहिए

जारी किए गए jssc झारखंड रिक्रूटमेंट 2023 नोटिफिकेशन के हिसाब से उम्मीदवार को आयु सीमा के तहत ही अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। नोटिफिकेशन में यह बताया गया है कि कैंडिडेट की आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष ही होनी चाहिए।
आरक्षित वर्गों के लिए सरकार आरक्षण नियमों के अनुसार आयु छूट मिलेगी। इस बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए आप अधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन कैसे कराना होगा

जो भी कैंडिडेट JSSC Jharkhand Recruitment 2023 में आवेदन करना चाहते हैं वह अधिकारिक वेबसाइट (https://jssc.onlinereg.in/param23/index.html) पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर सकते हैं। आवेदन भरने की अंतिम तारीख 27 जुलाई 2023 निश्चित की गई है और इसके बाद फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा

प्रदेश की सरकारी और प्राइवेट नौकरियों के लिए व्हाट्सएप और टेलीग्राम ज्वाइन करें WhatsApp Join Telegram Join

Leave a Comment